Friday, 20 October 2023

ताक़त के फल taqat ke fal

1. सबसे ताकतवर फल है कीवी कीवी को दुनियां के सबसे ताकतवर फलों में से एक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक व बीटा कैरोटीन जैसे विटामिन व खनिज पाए जाते हैं। कीवी खाने के फायदे इस प्रकार है। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। कब्ज को दूर करने में मदद करता है। खून बढ़ाने में भी कीवी फल सहायक होता है। ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। त्वचा के लिए लाभकारी होता है। डेंगू, मलेरिया व टायफाइड में कीवी खाने से लाभ मिलता है। *2* . ताकतवर फल है आंवला amla fruit आंवला स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी फलों में से एक है। यह विटामिन सी का बेस्ट सोर्स है, आपको जानकर हैरानी होगी की छोटे से दिखने वाले आंवला में कई संतरों से ज्यादा विटामिन सी पाई जाती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इतना गुणी होने के बावजूद बहुत कम लोग इस फल का सेवन करते हैं। इसके फायदे इस प्रकार है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को दूर करता है। इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक है। हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। डायबिटीज के खतरे को कम करता है। आँखों, त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद होता है। यह भी पढ़े – आंवला खाने का सही समय और सही तरीका 3. ताकतवर फ्रूट है सेब apple fruit सेब सबसे ज्यादा ताकतवर फलों (sabse takatvar fal) में से एक है। आपने “An apple a day keeps the doctor away” वाली कहावत तो जरूर सुनी होगी। इसका अर्थ है की रोजाना एक सेब खाने से, आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। यानी बीमारियां आपके आसपास भी नहीं भटकेंगी। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई प्रकार के विटामिन व खनिज भी पाए जाते हैं। आइये सेब के फायदे जानते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। पाचन को दुरुस्त करता है। कैंसर, डायबिटीज और मोटापे से बचाव करता है। हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लिवर के लिए फायदेमंद है। हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है। त्वचा के लिए लाभकारी होता है। *4* . ताकतवर फल है एवोकाडो avocado fruit एवोकाडो को सुपरफूड्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह हेल्दी फैट का सबसे अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन ए, फाइबर व पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में प पाए जाते हैं। एवोकाडो खाने के फायदे इस प्रकार है। एवोकाडो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बेस्ट फूड्स में से एक है। कोलेस्ट्रोल व डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। मोटापा कम करने में सहायक है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाता है। लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। त्वचा व बालों को हेल्दी रखता है। ब्रेन के लिए लाभकारी है। 5. सबसे ताकतवर फल में से एक है अनार सबसे ताकतवर फल (sabse takatvar fal) की लिस्ट में अगला नाम अनार का है। अनार को हमेशा से ही स्वास्थ्य-वर्धक माना जाता है। इसमें वे सभी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं और शरीर को ऊर्जा व ताकत प्रदान करते हैं। अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी व आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अनार खाने के फायदे इस प्रकार है। ह्रदय रोगों से बचाव करता है। लिवर को स्वस्थ रखता है। पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। कैंसर से बचाव करता है। मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। चेहरे पर ग्लो बढ़ाता है। *6* . ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) dragon fruit ड्रैगन फ्रूट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। शायद कुछ लोग इस फल का नाम पहली बार सुन रहे हो, क्योंकि यह ज्यादातर दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है, भारत में कम मात्रा में इसका उत्पादन होता है, जिस वजह से यह बहुत कम जगह उपलब्ध रहता है और साथ ही यह बहुत महंगा भी होता है। ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी, विटामिन ई, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, फाइबर, लायकोपीन व बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं। आइये इसके फायदे जानते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। कैंसर से बचाव करने में मददगार होता है। डायबिटीज को नियंत्रित करता है। डेंगू में इसका सेवन लाभकारी होता है। अस्थमा के मरीजों के लिए लाभकारी है। हड्डियों को मजबूत बनाता है। पेट और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी है। त्वचा व बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। *7* . ताकतवर फल है केला सबसे ताकतवर फलों (sabse takatwar fruit) की बात हो और उसमें केला शामिल न हो ऐसा नहीं हो सकता। केला शरीर में ऊर्जा, स्टैमिना व ताकत बढ़ाने का कार्य करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, व विटामिन बी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सबसे अच्छी बात है कि केला साल के 12 महीने उपलब्ध रहता है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है। आइये केले के फायदों के बारे में जानते हैं। शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है। कमजोरी दूर करने में सहायक है। दुबलापन दूर करने में मदद करता है। एनीमिया से बचाता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है। पाचन को बेहतर बनाता है। पेट को स्वस्थ रखता है। त्वचा के लिए लाभकारी है। अनिद्रा दूर करने में मदद करता है। तनाव दूर करने में भी केला सहायक होता है। यह भी पढ़े – आयुर्वेद के अनुसार केला खाने का सही समय और सही तरीका 8. गुणों से भरपूर है चकोतरा grapefruit चकोतरा, संतरा परिवार का एक फल है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इस फल का जूस बनाकर भी पिया जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम व फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चकोतरा के फायदे इस प्रकार है शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाता है। पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। आंखों के लिए लाभकारी है। शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है। त्वचा व बालों के लिए लाभकारी होता है। शरीर मे मौजूद दूषित पदार्थों की सफाई करता है। मोटापा कम करने में मददगार है। 9. फलों का राजा आम पोषक तत्वों से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसलिए सबसे ताकतवर फलों (sabse takatwar fal) में इसका नाम भी शामिल है। आम एक सीज़नल फ्रूट है जो साल में बस कुछ ही महीने उपलब्ध रहता है। ऐसे में जब भी यह उपलब्ध हो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आम में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीनिशयम, पोटैशियम व कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम खाने के फायदे इस प्रकार हैं। हृदय रोगों से बचाव करता है। कैंसर से बचाव करता है। कमजोर दूर करने में सहायक है। एनीमिया को दूर करने में सहायक है। इम्युनिटी पावर को मजबूत करता है। पाचन शक्ति में सुधार करता है। आंखों के लिए लाभकारी होता है। त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद है। 10. स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्यप्रद फल है पपीता पपीते का नाम ऐसे फलों में आता है जिसके फायदे अनेक और नुकसान न के बराबर है। लगभग हर बीमारी में डॉक्टर द्वारा पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इसे विटामिन सी के बेस्ट सौर्स में से एक माना जाता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन ई व फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। पपीते के फायदे इस प्रकार हैं। पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा फल है। पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मोटापा कम करने में सहायक है। कब्ज व पाइल्स जैसी बीमारियों में आराम देता है। त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान पपीता खाना फायदेमंद होता है। शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत करता है।

No comments:

Post a Comment

ताक़त के फल taqat ke fal

1. सबसे ताकतवर फल है कीवी कीवी को दुनियां के सबसे ताकतवर फलों में से एक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते...